मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

इसरो ने फ्रेंच गयाना के कौरू से भारत के संचार उपग्रह जीसैट-24 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया

     भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन -इसरो ने आज तडके फ्रेंच गयाना के कौरू से संचार उपग्रह जी-सैट 24 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। इसरो ने जी  सैट-24 का निर्माण न्‍यूस्‍पेस इंडिया लिमिटेड- एन एस आई एल के लिये किया है। जी सैट-24 चार हजार एक सौ अस्‍सी किलोग्राम वजन वाला 24 केयू बैंड का संचार उपग्रह है जो पूरे भारत में डी टी एच ऐप की जरूरतें  पूरी करेगा। अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधारों के बाद न्‍यूस्‍पेस इंडिया लिमिटेड का यह पहला मांग आधारित संचार उपग्रह मिशन है। एन एस आई एल अंतरिक्ष विभाग के अंतर्गत भारत सरकार की कंपनी है जिसने समूची उपग्रह क्षमता टाटा प्‍ले को लीज पर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ