मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

दो महीने चलने वाला विशाल कोविड टीकाकरण का हर घर "दस्तक अभियान" का दूसरा चरण आज से शुरू

     दो महीने तक चलने वाला हर घर दस्तक अभियान का दूसरा चरण आज से शुरू होगा। इस व्‍यापक कोविड टीकाकरण अभियान का उद्देश्य सभी पात्र लाभार्थियों को इसके दायरे में लाना और टीकाकरण की गति में तेजी लाना है। यह अभियान 1 जून से 31 जुलाई 2022 तक सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान के माध्यम से दूसरी खुराक के लिए और एहतियाती खुराक के पात्र सभी लाभार्थियों के कोविडरोधी​ टीकाकरण पर जोर दिया जाएगा। स्कूल-आधारित अभियान के माध्यम से 12 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण भी किया जाएगा। वृद्धाश्रमों, स्कूल, कॉलेजों, जेलों, ईंट भट्ठों सहित अन्य स्‍थानों पर टीकाकरण अभियान के लिए जोर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल नवंबर में पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए हर घर दस्तक अभियान शुरू करने की घोषणा की थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ