मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महाप्रबंधक द्वारा मुख्यालय राजभाषा विभाग की हिंदी गृह पत्रिका ‘रेल सुरभि’ विमोचित

मुंबई, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल, मुख्यालय, मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में 01 जून 2022 को महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार लाहोटी की अध्यक्षता में क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 177वीं बैठक का आयोजन किया गया । प्रारंभ में महाप्रबंधक द्वारा मुख्यालय राजभाषा विभाग की हिंदी गृह पत्रिका ‘रेल सुरभि’ के ‘लता मंगेशकर बप्पी लहरी विशेषांक’ (अंक 30) का विमोचन किया गया। तत्पश्चात रेलवे बोर्ड की व्यक्तिगत नकद पुरस्कार योजना में पुरस्कृत अधिकारियों / कर्मचारियों को महाप्रबंधक के कर-कमलों से प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। महाप्रबंधक ने  मुख्यालय राजभाषा विभाग की गृह पत्रिका ‘रेल सुरभि’ के सुंदर प्रकाशन के लिए संपादक मंडल को बधाई दी।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ