मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल रेल के कर्मचारी ‘महाप्रबंधक सेफ्टी’ पुरस्कार से सम्मानित

पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार लाहोटी ने पुणे रेल मंडल के कर्मचारियों को  ‘महाप्रबंधक सेफ्टी’ पुरस्कार प्रदान किया।  दिनांक 7.6.2022 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई में आयोजित एक विशेष समारोह में उक्त पुरस्कार जिसमें एक पदक के साथ प्रशस्ति प्रमाण पत्र, अनुकरणीय सेफ्टी कार्य का एक प्रशस्ति पत्र और 2000/- रुपये नकद प्रदान किए गए। अपनी ड्यूटी के दौरान सतर्कता से अप्रिय घटनाओं को रोकने में योगदान और ट्रेन संचालन में सेफ्टी सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।
श्री राजीव प्रकाश, लोको पायलट-पुणे, ने ड्यूटी पर रहते हुए देखा कि हड़पसर स्टेशन का प्रस्थान सिग्नल दिया गया था, लेकिन करीब जाने पर पता चला कि सिग्नल सूरज की किरणों के रिफ्लेक्शन के कारण चमक रहा था और ऐसा लग रहा था जैसे प्रस्थान सिग्नल ऑफ किया गया हो। उनकी सतर्कता से एक संभावित दुर्घटना को टाला जा सका।
श्री के. सुनील, लोको पायलट (पैसेंजर)-मिरज, ने  ट्रेन नंबर 11426 पर कार्य करने के दौरान मिरज-सांगली खंड के बीच गेट नंबर 126 के पास रेल फ्रैक्चर देखा। यह सुनिश्चित करने के बाद कि ट्रेन को धीरे-धीरे पार किया जा सकता है, बिना सेक्शन को साफ किए मामले को अगले स्टेशन के स्टेशन मास्टर के ध्यान में लाया गया। उनकी तत्परता और सतर्कता से एक संभावित दुर्घटना को टाला जा सका। 
महाप्रबंधक ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि पुरस्कार विजेताओं ने सराहनीय कार्य किया है और इन रेल कर्मचारियों द्वारा 24
x7 सतर्कता से किया गया कार्य सभी को यात्रियों की सुरक्षा की दिशा में ईमानदारी से काम करने की प्रेरणा देगी।
अपर महाप्रबंधक श्री बी.के. दादाभोय, प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री आलोक सिंह, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री मुकुल जैन, प्रधान मुख्य इंजीनियर श्री अश्विनी सक्सेना, प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री गोपाल चंद्र, प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री ए.के. गुप्ता, प्रधान मुख्य सिग्नल और दूरसंचार इंजीनियर श्री ए.के. श्रीवास्तव तथा मध्य रेल के अन्य प्रमुख विभागाध्यक्ष इस अवसर पर उपस्थित थे।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ