मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर "लेवल क्रॉसिंग जागरूकता सप्ताह" का किया गया आयोजन

पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवस 09 जून के उपलक्ष्य में पुणे रेल मंडल पर 02 जून से 09 जून तक लेवल क्रॉसिंग जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। इसमें मंडल के पुणे- दौंड-बारामती, पुणे-मिरज-कोल्हापुर,  पुणे-लोनावाला सेक्शन में रेल फाटकों पर सड़क उपयोगकर्ताओं तथा इन लेवल क्रॉसिंग के आसपास रहने वाले गांवों की जनता को रेलवे फाटक सुरक्षित रूप से पार करने संबंधी नियमों के बारे में सेफ्टी अधिकारियों तथा सुपरवाइजरों द्वारा बारीकी से जानकारी दी गई। सप्ताह के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह तथा अधिकारियों ने घोरपड़ी स्थित रेलवे फाटक पर जाकर रोड उपयोग करनेवाले लोगों से संवाद कर सड़क उपयोगकर्ताओं को रेलवे फाटक पार करते समय तथा फाटक बंद रहने पर जो सावधानियां बरतना जरूरी है, उन नियमों के बारे में जानकारी वाले पैम्पलेट बांटे गए।
व्हाट्सएप द्वारा भी रोड उपयोगकर्ताओं के मोबाइल पर इस बारे में संदेश भेजे गए तथा जागृति की गई। स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली से संदेश प्रसारित कर लोगों को सावधानी बरतने का आह्वान किया जा रहा है। 
अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग सेफ्टी सप्ताह का सफल आयोजन मंडल रेल प्रबंधक पुणे श्रीमती रेणु शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह, प्रकाश उपाध्याय के मार्गदर्शन में मंडल सेफ्टी अधिकारी देवेंद्र कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (उत्तर) श्री मनीष कुमार सिंह, सहायक मंडल सेफ्टी अधिकारी आर. के. लादे के नेतृत्व में तथा सेफ्टी काउंसलर रवि कुमार, एस. डी. गोसावी, विनय कुमार, के. जी. खरात, धनंजय चंद्रात्रे, प्रल्हाद फंड, सीनियर सेक्शन इंजीनियर-पुणे यार्ड रमेश कुमार, सीवायएम जीआईटी आर.पी. सांगले, टी. एन. आई. डीटीसी  बी. के. शुक्ल तथा संरक्षा कार्यालय अधीक्षक प्रवीण दरगुडे, मोहन शिंदे एवं रोहित आदि कर्मचारियों के सहयोग से संपन्न हुआ। 
    यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ