मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारतीय भारोत्तोलक सनापति गुरुनायडू ने आई डब्ल्यू एफ युवा विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

    मैक्सिको के लियोन में कल आईडब्ल्यूएफ युवा विश्व प्रतियोगिता में भारतीय भारोत्तोलक सानापति गुरूनायडू ने पुरूषों के 55 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता के पहले दिन दो और भारतीय भारोत्तोलकों- विजय प्रजापति और आकांक्षा किशोर व्यवहारे ने रजत पदक जीते।
  सानापति ने पुरूषों के 55 किलोग्राम वर्ग में कुल 230 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। उन्होंने पहले 104 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक की दावेदारी पेश की और फिर क्लीन एंड जर्क में 126 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। वहीं विजय ने पुरूषों के 49 किलोग्राम वर्ग में कुल 175 किलोग्राम वजन उठाया।
     आकांक्षा ने महिलाओं के 40 किलोग्राम वर्ग में पदक जीता। उन्होंने शुरुआत में 59 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया, लेकिन अंत में क्लीन एंड जर्क खंड में 68 किलोग्राम उठाकर तीसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने कुल 127 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक प्राप्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ