मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल लॉन्च, विभिन्न पुरस्कारों के लिए नामांकन शुरू

 भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/एजेंसियों द्वारा ऐसे लोगों को सम्मानित करने के लिए कई नागरिक पुरस्कारों की स्थापना की गई है जिन्होंने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट और असाधारण योगदान दिया है।
विभिन्न पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित करने के लिएसरकार द्वारा एक सामान्य राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.inविकसित किया गया है ताकि भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/        एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को पारदर्शिता और सार्वजनिक भागीदारी (जनभागीदारीसुनिश्चित करने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के तहत एक साथ लाया जा सके। इस पोर्टल का उद्देश्य नागरिकों को भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों/संगठनों को नामांकित करने की सुविधा प्रदान करना है।
वर्तमान मेंनिम्नलिखित पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें खुली हैं:
  1. पद्म पुरस्कारनामांकन 15/09/2022 तक खुला है
  1. सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कारनामांकन 31/07/2022 तक खुला है
  1. तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कारनामांकन 16/06/2022 तक खुला है
  1. जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कारनामांकन 30/09/2022 तक खुला है
  1. पंडित दीनदयाल उपाध्याय दूरसंचार कौशल उत्कृष्टता पुरस्कारनामांकन 16/06/2022 तक खुला है।
अधिक जानकारी और नामांकन करने के लिएकृपया राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.inपर जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ