मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

खेलो इंडिया यूथ गेम्स : पहलवानों ने हरियाणा को महाराष्ट्र से आगे पहुंचाया

 https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001Z45N.jpg

    कुश्ती के खेल में अपने प्रभुत्व को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के पहलवानों ने चार और स्वर्ण जीते। इसके साथ ही उनके पदकों की संख्या 16 स्वर्ण, 8 रजत, 16 कांस्य तक पहुंच गई। इसमें भारोत्तोलन में हासिल किये गये कुछ महत्वपूर्ण स्वर्ण पदक और निशानेबाजीयोगसाइकिलिंग तथा गटका में एक-एक गोल्ड मेडल भी शामिल था।
    डिफेंडिंग चैंपियन महाराष्ट्र ने खेलों के पहले दिन ही बढ़त बना ली थीवह अब 13 स्वर्ण, 6 रजत और कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर आ गया था।
    दो दिनों में थांग-ता में छह स्वर्ण जीतने वाला मणिपुर साइकिलिंग में एक अतिरिक्त स्वर्ण पाने के बाद तीसरे स्थान पर रहा।
    जम्मू और कश्मीर ने पारंपरिक मार्शल आर्ट शैली में अपना पहला स्वर्ण जीतकर सनसनी मचा दीसुमित ने फुनाबा अनिशुबा के 60 किलोग्राम भार वर्ग में मध्य प्रदेश के आशीष से बेहतर प्रदर्शन किया।
    घरेलू मैदान पर हरियाणा के पहलवानों के शानदार फॉर्म में रहने की उम्मीद है। उन्होंने प्रतियोगिता के शुरुआती दिन सभी स्वर्ण जीते थे और दूसरे दिन भी एक और क्लीन स्वीप के लिए तैयार लग रहे थेविशेषकर पांच में से दो अंतिम मुकाबले हरियाणा के हक में थे।
लेकिन चंडीगढ़ के यशवीर मलिक की योजना कुछ और ही थी। मजबूत रक्षात्मक कौशल का प्रदर्शन करते हुएउन्होंने ग्रीको रोमन 65 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में निशांत को 6-2 से हराया।
सफलता की शुरुआत सूरज ने तकनीकी श्रेष्ठता से महाराष्ट्र के विश्वजीत मोरे को हराकर की।     फ्रीस्टाइल में 60 किलोग्राम के फाइनल में रविंदर का सामना महाराष्ट्र के कड़े प्रतिद्वंद्वी अजय कपाडे से भी हुआ। लेकिन उन्होंने 11-8 से जीत के लिए दबाव में भी अपना संयम बनाये रखा।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002EJG9.jpg

    भारोत्तोलन की स्पर्धा में बेंगई तानी ने लड़कों के 67 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 264 किलोग्राम वजन उठाकर अरुणाचल प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक का खाता खोला। तमिलनाडु के टी माधवन (लड़कों 61 किलोग्राम) और हरियाणा की ऊषा (55 किलोग्राम) अपने-अपने भार वर्ग में पोडियम टॉपर्स में शामिल थे। हरियाणा ने दिल्ली में करणी सिंह शूटिंग रेंज में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी 1-2 से स्थान हासिल कियाजिसमें शिव नरवाल ने स्वर्णसम्राट राणा ने रजत और उत्तर प्रदेश के साहिल ने कांस्य पदक जीता।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00311C8.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00477TN.jpg

परिणाम (सभी फाइनल)
 
साइकिलिंग
 
लड़कों के वर्ग में
 
इंडिविजुअल परसूट 3000 मीटर: स्वर्ण: नीरज कुमार (हरियाणा)रजत: मुकेश कस्वां (राजस्थान)कांस्य: विवान सप्रू (महाराष्ट्र)
 
स्प्रिंट 200 मीटर: स्वर्ण: ख्वैराकपन (मणिपुर)रजत: वारिशदीप सिंह (पंजाब)कांस्य: लव कुमार यादव (राजस्थान)
 
लड़कियों के वर्ग में
 
इंडिविजुअल परसूट 2000 मीटर: स्वर्ण: पूजा दानोले (महाराष्ट्र)रजत: जसमीक सेखों (पंजाब)कांस्य: हिमांशी सिंह (हरियाणा)
 
स्प्रिंट 200 मीटर: स्वर्ण: सेलेस्टिना (अंडमान और निकोबार)रजत: सदान्या कोकाटे (महाराष्ट्र)कांस्य: टीना माया (अंडमान और निकोबार)
 
गटका
 
लड़कों के वर्ग में
 
सिंगल सोती इंडिविजुअल: स्वर्ण: गुरसागर (पंजाब)रजत: वरिसप्रीत (हरियाणा)कांस्य: इकमीत (जम्मू और कश्मीर)कांस्य: तेजप्रताप (चंडीगढ़)
सिंगल सोती टीम: स्वर्ण: हरियाणारजत: चंडीगढ़कांस्य: आंध्र प्रदेशकांस्य: दिल्ली
फर्री सोती इंडिविजुअल: स्वर्ण: वीरू (पंजाब)रजत: रणबीर (छत्तीसगढ़)कांस्य: मंजोश (दिल्ली)युवराज (गुजरात)
फर्री सोती टीम: स्वर्ण: पंजाबरजत: दिल्लीकांस्य: जम्मू और कश्मीरकांस्य: छत्तीसगढ़
 
निशानेबाजी
लड़कों के वर्ग में
10 मीटर एयर पिस्टल: स्वर्ण: शिव नरवाल (हरियाणा)रजत: सम्राट राणा (हरियाणा)कांस्य: साहिल (उत्तर प्रदेश)
 
थांग-ता
लड़कों के वर्ग में
 
फुनाबा अनिशुबा - 60 किलोग्राम: स्वर्ण: सुमित भगत (जम्मू और कश्मीर)रजत: आशीष यादव (मध्य प्रदेश)कांस्य: एम सांता सिंघा (असम)
फुनाबा अनिशुबा - 56 किलोग्राम: स्वर्ण: मुतुम सिंह (मणिपुर)रजत: ई. याईखोम्बा (असम)कांस्य: पपई सरकार (दिल्ली)
 
लड़कियों के वर्ग में
 
फुनाबा अनिशुबा - 56 किलोग्राम: स्वर्ण: राधिका (दिल्ली)रजत: कोलोम देवी (मणिपुर)कांस्य: केनिजा सिंघा (त्रिपुरा)
फुनाबा अनिशुबा - 52 किलोग्राम: स्वर्ण: कोन्जेंगबाम चानू (मणिपुर)रजत: सायरा जहूर (जम्मू और कश्मीर)कांस्य: प्रीति (हरियाणा)
 
भारोत्तोलन
 
लड़कों के वर्ग में
61 किलोग्राम: स्वर्ण: टी. माधवन (तमिलनाडु)रजत: शंकर लापुंग (अरुणाचल प्रदेश)कांस्य: गोलम टिंकू (अरुणाचल प्रदेश)
67 किलोग्राम: स्वर्ण: बेंगिया तानी (अरुणाचल प्रदेश)रजत: एस लोगेश्वरन (तमिलनाडु)कांस्य: सिल्वान बेह्रोथाटलो (मिजोरम)
 
लड़कियों के वर्ग में
 
55 किलोग्राम: स्वर्ण: ऊषा (हरियाणा)रजत: बोनी मंगख्या (अरुणाचल प्रदेश)कांस्य: साक्षी रणमाले (महाराष्ट्र)
59 किलोग्राम: स्वर्ण: भावना (हरियाणा) 81 एनआर * (स्नैच)रजत: सोनम सिंह (उत्तर प्रदेश)कांस्य: बालो यलम (अरुणाचल प्रदेश)
 
कुश्ती
 
लड़कों के वर्ग में
 
फ्री स्टाइल: 60 किलोग्राम: स्वर्ण: रविंदर (हरियाणा)रजत: अजय (महाराष्ट्र)कांस्य: निखिल यादव (तेलंगाना)कांस्य: अमित कुमार (दिल्ली)
फ्री स्टाइल 71 किलोग्राम: स्वर्ण: नरेंद्र (हरियाणा)रजत: अमित (हरियाणा)कांस्य: संदीप (महाराष्ट्र)कांस्य: साहिल (हरियाणा)
ग्रीको रोमन 55 किलोग्राम: स्वर्ण: सूरज (हरियाणा)रजत: विश्वजीत मोरे (महाराष्ट्र)कांस्य: अंजीत मुंडा (झारखंड)कांस्य: दीपक (हरियाणा)
ग्रीको रोमन 65 किलोग्राम: स्वर्ण: यशवीर मलिक (चंडीगढ़)रजत: निशांत (हरियाणा)कांस्य: वाई विक्टर सिंह (मणिपुर)कांस्य: हरिओम पुरी (मध्य प्रदेश)
 
लड़कियों के वर्ग में
 
61 किलोग्राम: स्वर्ण: सविता (हरियाणा)रजत: शिखा (हरियाणा)कांस्य: नीतिका (दिल्ली)कांस्य: रेखाजात (मध्य प्रदेश)
 
योगासन
 
लड़कों के वर्ग में
 
आर्टिस्टिक सिंगल : स्वर्ण: जय कालेकर (महाराष्ट्र)रजत: प्रकाश साहू (छत्तीसगढ़)कांस्य: रूपेश सांगे (महाराष्ट्र)
आर्टिस्टिक ग्रुप: स्वर्ण: हरियाणारजत: महाराष्ट्रकांस्य: पश्चिम बंगाल
 
लड़कियों के वर्ग में
 
आर्टिस्टिक सिंगल: स्वर्ण: प्रांजल वन्ना (महाराष्ट्र)रजत: निराल वाडेकर (गोवा)कांस्य: फरज़ीन ज़काती (गोवा)
आर्टिस्टिक ग्रुप: स्वर्ण: महाराष्ट्ररजत: झारखंडकांस्य: तमिलनाडु

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ