मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

औरंगाबाद शहर का नाम ‘संभाजीनगर’ और उस्मानाबाद शहर का नाम ‘धाराशिव’ करने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी

मुंबई, जून (महासंवाद)
औरंगाबाद शहर का नाम संभाजीनगर और उस्मानाबाद शहर का नाम धाराशिव करने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल की बैठक में मान्यता प्रदान की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की।
ये प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाएंगे और फिर विभागों, जिलों, तालुकाओं के साथ-साथ नगर निगमों और नगर पालिकाओं के नाम बदल दिये जाएंगे। इस बारे में कार्रवाई स्वतंत्र रूप से राजस्व एवं वन विभाग के साथ-साथ शहरी विकास विभाग द्वारा अधिनियमों के अनुसार की जाएगी।
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का ‘लोकनेता स्वर्गीय दि.बा.पाटिल अंतरराष्ट्रीय विमानतल’ नामकरण करने का निर्णय भी मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ