मध्य रेल को भारतीय उपमहाद्वीप में पहली ट्रेन चलाने का है गौरव प्राप्त
मुंबई, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल उन रेलवे में से एक है जिसने खानपान नीति के नवीन विचारों के तहत - रेल-थीम की सेटिंग में भोजन का एक अनूठा अनुभव- रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स शुरू किया है।
18 अक्टूबर 2021 को सीएसएमटी मुंबई में शुरू किया गया मध्य रेल का पहला ‘रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स’ सीएसएमटी के प्लेटफॉर्म नंबर 18 के सामने हेरिटेज गली में स्थित रेल पटरियों पर लगाया गया एक संशोधित कोच है। हेरिटेज गली में नैरो गेज लोकोमोटिव, पुराने प्रिंटिंग प्रेस के हिस्से आदि सहित रेल कलाकृतियाँ हैं। बोगी-वोगी के नाम से यह एक बढ़िया भोजन स्थान है जो डिनर के लिए एक अनूठा अनुभव प्रदान करता है और 10 टेबल के साथ कोच के अंदर 40 लोगों के बैठने की क्षमता वाला है रेस्टोरेंट के इंटीरियर को इस तरह से सजाया गया है कि डिनर रेल-थीम वाली सेटिंग में खाने के अनुभव का आनंद ले सकें। यह खाने के क्षेत्र में एक लैंडमार्क बन गया है, जिसके उद्घाटन से लेकर अब तक लगभग 60,000 आगंतुक आकर यहाँ खाने का लुत्फ उठा चुके हैं।
इसके बाद नागपुर रेलवे स्टेशन के बाहर इसी तरह के एक रेस्टोरेंट का अनुसरण किया गया, जिसे 3 फरवरी 2022 को शुरू किया गया। रेस्टोरेंट को रेलवे कोच का सटीक रूप प्रदान किया गया है। कोच को सजाते समय नागपुर शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर विचार किया गया है। साथ ही कोच के असली रंग और डिजाइन को बनाए रखा गया है। 10 टेबल और 40 लोगों के बैठने की क्षमता वाले इस रेस्टोरेंट में अब तक लगभग 30000 आगंतुक आ चुके हैं।
ये रेस्टोरेंट, उत्तर, दक्षिण, कॉन्टिनेंटल और अन्य व्यंजन पेश करते हैं और दरें और मेनू लाइसेंसधारी द्वारा तय किए जाते हैं और रेलवे द्वारा अनुमोदित बाजार दरों के अनुसार होते हैं। रेलवे की योजना मुंबई मंडल के लोकमान्य तिलक टर्मिनस, नेरल, लोनावला और इगतपुरी स्टेशनों पर और पुणे मंडल के आकुर्डी, बारामती, चिंचवड़ और मिरज स्टेशनों पर इसी तरह के रेस्टोरेंट शुरू करने की योजना है। ये रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स थीम राजस्व सृजन के नए विचारों के साथ यात्री अनुकूल पहलों का शानदार उदाहरण है।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।







0 टिप्पणियाँ