मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारत 2023 में चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्‍या वाला देश बन जायेगा : संयुक्त राष्ट्र

     संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि भारत 2023 में चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्‍या वाला देश बन जायेगा। एक रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग, जनसंख्या प्रभाग ने कहा कि विश्‍व की जनसंख्या 15 नवंबर 2022 को आठ अरब तक पहुंचने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार कई विकासशील देशों में जन्म दर में कमी आई है। आने वाले दशकों में दुनिया की आबादी में आधे से अधिक वृद्धि आठ देशों- कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, मिस्र, इथियोपिया, भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और तंजानिया में होगी। महासचिव एंटोनियो गुतरस ने कहा कि दुनिया की कुल जनसंख्या हमें याद दिलाती है कि पृथ्‍वी के प्रति हमारी साझा जिम्मेदारी है और एक दूसरे के लिए हमारे कई दायित्‍व और प्रतिबद्धताएं हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ