पुणे-सोलापुर-पुणे एक्सप्रेस की सेवाएं 18 जुलाई से और पुणे-सिकंदराबाद शताब्दी एक्सप्रेस की सेवाएं 10 अगस्त से पूर्ववत
पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पुणे-मुंबई प्रगति एक्सप्रेस की सेवाएं 25 जुलाई तथा पुणे-सिकंदराबाद शताब्दी एक्सप्रेस की सेवाएं आगामी 10 अगस्त से पूर्ववत करने का निर्णय लिया है।
1. गाड़ी संख्या 12125/12126 पुणे- मुंबई- पुणे प्रगति एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 12126 पुणे से 07.50 बजे प्रस्थान कर 11.25 बजे छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी तथा गाड़ी संख्या 12125 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई से 16.25 बजे प्रस्थान कर 19.50 बजे पुणे पहुंचेगी। रास्ते में यह गाडी लोनावला, कर्जत पनवेल थाने तथा शिवाजीनगर (केवल 12125 के लिए) स्टेशन पर रुकेगी। इस गाड़ी में एक विस्टाडोम, एक एसी चेयर, तथा 11 सेकंड सीटिंग कोच रहेंगे।
2. गाड़ी संख्या 12025/12026 पुणे- सिकंदराबाद-पुणे शताब्दी एक्सप्रेस (सप्ताह में छह दिन मंगलवार छोड़कर)
गाड़ी संख्या 12025 पुणे से 06:00 बजे प्रस्थान कर 14:20 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी तथा गाड़ी संख्या 12026 सिकंदराबाद से 14:45 बजे प्रस्थान कर 23:10 बजे पुणे पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी सोलापुर, कलबुर्गी, वाडी, तांडूर, विकाराबाद तथा बेगमपेट स्टेशन पर रुकेगी। इस गाड़ी में 09 एसी, एक फर्स्ट एसी चेयरकार तथा एक विस्टडोम कोच रहेगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि इस सेवा का लाभ उठाएं।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

पुणे-सोलापुर-पुणे एक्सप्रेस की सेवाएं पूर्ववत
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे-सोलापुर-पुणे के बीच प्रतिदिन चलनेवाली एक्सप्रेस ट्रेन की सेवाएं 18 जुलाई से पूर्ववत करने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 12169 पुणे से 09.30 बजे प्रस्थान कर 13.25 बजे सोलापुर पहुंचेगी तथा गाड़ी संख्या 12170 सोलापुर से 14.00 बजे प्रस्थान कर 18.05 बजे पुणे पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी दौंड, जेउर तथा कुर्डूवाड़ी स्टेशन पर रुकेगी। इस गाड़ी में दो एसी चेयर तथा 12 सेकंड सीटिंग कोच रहेंगे।यात्रियों से अनुरोध है कि इस सेवा का लाभ उठाएं।

0 टिप्पणियाँ