पुणे, जुलाई (जिमाका)
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद द्वारा पूर्व उच्च प्राथमिक शिष्यवृत्ति परीक्षा (पांचवीं) व पूर्व माध्यमिक शिष्यवृत्ति परीक्षा (आठवीं) की तारीख बदल दी गई है। अब यह परीक्षा 20 जुलाई की जगह 31 जुलाई 2022 को ली जाएगी।
यह परीक्षा राज्य के सभी जिलों में 20 जुलाई को एक दिन लेने की घोषणा की गई थी, परंतु अनेक जिलों में भारी बारिश के चलते गंभीर हुई परिस्थिति के कारण बहुत जगहों पर भूस्खलन के कारण यातायात बंद हो गया है, जिससे छात्रों को आने-जाने में परेशानी, छात्रों का हित व उनकी सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए परिषद ने परीक्षा 31 जुलाई 2022 को लेने को निर्णय लिया है। परीक्षा के लिए इससे पहले जारी किए गए प्रवेशपत्र 31 जुलाई की परीक्षा के लिए भी मान्य रहेंगे।
यह जानकारी महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की आयुक्त शैलजा दराडे द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ