पुणे, जुलाई (जिमाका)
महाराष्ट्र सरकार के खेल एवं युवा सेवा संचालनालय के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के तहत स्कूल क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत 61वें सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल (सब-जूनियर/जूनियर) टूर्नामेंट का आयोजन 14 साल और 17 साल से कम उम्र के लड़के और लड़कियां के लिए किया जाएगा।
जिला क्रीड़ा परिषद पुणे, पुणे महानगरपालिका और पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका द्वारा संयुक्त रूप से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले अंडर-14 खिलाड़ियों (सब-जूनियर्स) का जन्म 1 जनवरी 2009 को या उसके बाद होना चाहिए, जबकि अंडर-17 (जूनियर्स) खिलाड़ियों का जन्म 1 जनवरी 2006 को या उसके बाद होना चाहिए।
सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के विहित नमूने में प्रवेश आवेदन पुणे महानगरपालिका क्षेत्र में जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय, विभागीय क्रीड़ा संकुल, येरवडा, पुणे और पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका क्षेत्र में क्रीड़ा विभाग, पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका 15, प्रेमलोक पार्क, चिंचवड में 11 जुलाई 2022 तक जमा किए जा सकते हैं। पुणे ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय येरवडा, पुणे में 11 से 13 जुलाई तक जमा किए जाएं।
फुटबॉल में भाग लेने वाले सभी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों को अपने प्रवेश फॉर्म निर्धारित समय के भीतर जमा करने होंगे। जिला खेल अधिकारी महादेव कसगावडे ने कहा कि प्रवेश फार्म जमा करने के बाद प्रतियोगिता के स्थान और तारीख की घोषणा की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ