सऊदी अरब के अराफात मैदानों में आज दुनियाभर के तकरीबन दस लाख लोग हज के लिए जुटे। सऊदी अरब ने भारत से 79 हजार से अधिक व्यक्तियों को हज करने की अनुमति दी है। सऊदी अरब सरकार ने साढ़े आठ लाख विदेशियों को हज यात्रा में भाग लेने की मंजूरी दी है। कोविड महामारी के बाद यह यात्रा इतने बड़े पैमाने पर पहली बार हो रही है। सफेद एहराम पहने हज यात्रियों ने निमरा मस्जिद में नमाज अदा की।
इसके बाद हज यात्री मुजदालिफा के लिए रवाना होंगे और शाम तथा रात की नमाज एक साथ पढ़ेंगे। यह यात्री शैतान के प्रतीक तीन स्तम्भों के लिए कंकड़ एकत्रित करेंगे। यह खुले आसमान के नीचे रात गुजारेंगे और कल सुबह पशुओं की कुर्बानी के लिए मीना लौटेंगे तथा शैतान पर पत्थर फैंकेगे।

0 टिप्पणियाँ