मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे मंडल पर रेलवे ट्रैक डबलिंग कार्य के चलते कई गाड़ियां रद्द

पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे  मंडल के राजेवाड़ी-जेजुरी-दौंडज स्टेशनों के बीच ब्लॉक लेकर रेलवे ट्रैक डबलिंग से संबंधित विभिन्न तकनीकी कार्य किए जाएंगे, इस कारण कई गाड़ियां प्रभावित होंगी।
1. गाड़ी संख्या 01539/01540 पुणे सातारा -पुणे, गाड़ी संख्या 01535/01536 पुणे - फलटन-पुणे, गाड़ी संख्या 01537/01538 लोणंद-फलटन-लोणंद 31 जुलाई तक रद्द रहेंगी। इसी अवधि के लिए गाड़ी संख्या 11425 /11426 पुणे-कोल्हापुर-पुणे  एक्सप्रेस पुणे-सातारा-पुणे के बीच रद्द रहेगी और यह गाड़ी सातारा-कोल्हापुर-सातारा के बीच चलेगी।
2. गाड़ी संख्या 11029/11030 मुंबई - कोल्हापुर-मुंबई कोयना एक्सप्रेस 28 जुलाई को रद्द रहेगी।
3. 27 जुलाई को रवाना होकर परिवर्तित मार्ग से  चलनेवाली गाड़ियां...
(क) गाड़ी संख्या संख्या 12630 हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस दौंड-कुर्डूवाड़ी -मिरज होकर चलेगी।
(ख)  गाड़ी संख्या12780 हजरत निजामुद्दीन -वास्को गोवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दौंड -कुर्डूवाड़ी-मिरज होकर चलेगी इसके फलस्वरूप यह गाड़ी  सातारा, कराड, सांगली स्टेशन पर नहीं पहुंचेगी।
(ग) गाड़ी संख्या 16508 बेंगलुरु-जोधपुर एक्सप्रेस मिरज-कुर्डूवाड़ी-दौंड-पुणे होकर चलेगी इसके फलस्वरूप यह गाड़ी  सांगली, सातारा, कराड स्टेशन पर नहीं पहुंचेगी। पुणे से यह गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग पर चलेगी।
यात्री कृपया नोट कर लें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ