पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
श्री अनिल कुमार लाहोटी, महाप्रबंधक, मध्य रेलवे ने मध्य रेलवे के 10 कर्मचारियों अर्थात मुंबई मंडल से 2, भुसावल मंडल से 3, नागपुर मंडल से 2, पुणे मंडल से 2 और सोलापुर मंडल से एक को ‘महाप्रबंधक सेफ्टी पुरस्कार’ प्रदान किया है। 4.7.2022 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई में आयोजित एक समारोह में जून 2022 महीने के दौरान ड्यूटी के दौरान उनकी सतर्कता, अप्रिय घटनाओं को रोकने में उनके सराहनीय योगदान और ट्रेन संचालन में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुरस्कार दिए गए। इस पुरस्कार में एक पदक, प्रशस्ति प्रमाण पत्र, अनुकरणीय सेफ्टी कार्य का एक प्रशस्ति पत्र और 2000/- रुपये का नकद पुरस्कार शामिल हैं।श्री सुबोध कुमार झा उप स्टेशन प्रबंधक, शेलारवाड़ी और श्री करुणाकरण, गेटमैन, शेलारवाडी ने ड्यूटी के दौरान वहां से गुजर रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के चौथे डिब्बे के एक पहिये में आग देखी और खतरे का संकेत दिखाते हुए ट्रेन को रोक दिया। आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। श्री सुबोध कुमार झा, जिनका जन्म 12.2.1976 को हुआ और वे 8.10.1998 रेलवे में शामिल हुए। वह तलेगांव में अपनी पत्नी, एक बेटे और एक बेटी के साथ रहते है।
श्री करुणाकरण, गेटमैन, शेलारवाडी ने ड्यूटी के दौरान गुजर रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के चौथे डिब्बे के एक पहिये में आग देखी और खतरे का संकेत दिखाते हुए ट्रेन को रोक दिया। आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद ट्रेन चली गई। श्री करुणाकरण का जन्म 25.5.1966 को हुआ और 19.4.2014 को रेलवे में शामिल हुए। वह तलेगांव में अपनी पत्नी, एक बेटे और एक बेटी के साथ रहते हैं।
श्री अनिल कुमार लाहोटी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि पुरस्कार विजेताओं ने एक सराहनीय काम किया है और रेलवे कर्मचारियों द्वारा यात्रियों की सुरक्षा की दिशा में ईमानदारी एवं 24x7 की सतर्कता से किया गया कार्य, दूसरों को भी सदा प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक श्री आलोक सिंह, प्रधान मुख्य अभियंता श्री अश्विनी सक्सेना, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री अजय सदानी, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधकश्री मुकुल जैन और मध्य रेलवे के विभाग के अन्य प्रमुख इस अवसर पर उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में सभी मंडलों के प्रबंधक वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।


0 टिप्पणियाँ