मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आजादी का अमृत महोत्सव पर पुणे रेल मंडल पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे

पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

    पूरे देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव के  उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं I भारतीय रेल पर भी इसके उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम हो रहे हैं I इसी क्रम में  रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा की अध्यक्षता में पुणे मंडल पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत 18 जुलाई को पुणे में तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेश कुमार सिंह द्वारा सातारा में की जाएगी ।जिसमें  इन दोनों स्टेशनों पर सप्ताह भर  लाइटिंग एवं डेकोरेशन, डिजिटल स्क्रीन पर  देशभक्ति पर आधारित गीत,संगीत आजादी के महत्व पर ऑडियो, वीडियो का प्रसार, स्टेशनों के इतिहास को अधोरेखित करते हुए नुक्कड़ नाटक, स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके परिवारों से साक्षात्कार एवम उनका सम्मान, स्टेशनों पर तथा गाडियों में आजादी का अमृत महोत्सव के स्टिकर, बैनर, पोस्टर लगाए जाएंगे। पुणे स्टेशन पर शनिवार वाडा की प्रतिकृति पर लाइट एंड साउंड शो का आयोजन करते हुए जनभागीदारी को बढ़ाना, बैकड्रॉप में आजादी की रेलगाड़ी एवं स्टेशन दर्शाते हुए सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे।  गाड़ियों से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों के बारे में लोगों को अवगत कराना, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी जानकारी, फोटो प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया है। 18 एवम 23 जुलाई को रेल मंत्रालय तथा मुंबई मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रमों का प्रसारण भी  विडियो  द्वारा स्टेशन पर दिखाया जाएगा।  इसके अलावा भी कई  कार्यक्रम इस सप्ताह आयोजित होंगे।  23 जुलाई को पुणे तथा सातारा स्टेशनों पर विशेष कार्यक्रम के साथ सप्ताह का समापन होगा।
    यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ