श्री परमेश्वरन अय्यर ने नीति आयोग के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभाल लिया। उत्तर प्रदेश काडर के 1981 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अय्यर ने सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में काम किया है। श्री अय्यर वर्ष 2016 से 2020 के दौरान नई दिल्ली में पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय में सचिव थे। श्री अय्यर ने देश में स्वच्छ भारत मिशन के कार्यान्वयन का नेतृत्व किया।
इस अवसर पर श्री अय्यर ने कहा कि उन्हें नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में फिर से देश सेवा करने का अविश्वसनीय अवसर मिला है। उन्होंने यह दायित्व प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभार व्यक्त किया। नीति आयोग ने नीति आयोग के सीईओ के रूप में श्री परमेश्वरन अय्यर का स्वागत किया।
जल और स्वच्छता क्षेत्र में 25 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, श्री अय्यर ने 20 बिलियन डॉलर की लागत वाले भारत के प्रमुख कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन के कार्यान्वयन का नेतृत्व किया, जिसने सफलतापूर्वक 550 मिलियन लोगों को सुरक्षित स्वच्छता तक पहुंच की सुविधा दी।
श्री अय्यर ने कहा, “इस बार नीति आयोग के सीईओ के रूप में देश की सेवा करने का अविश्वसनीय अवसर मिलने पर सम्मानित और कृतज्ञता का अनुभव कर रहा हूं। भारत के बदलाव की दिशा में उनके नेतृत्व में काम करने का एक और मौका देने के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बहुत आभारी हूं।“
उत्तर प्रदेश कैडर के 1981 बैच के आईएएस अधिकारी, श्री अय्यर ने सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में काम किया है। वे 2016-20 के दौरान नई दिल्ली में भारत सरकार के पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय में सचिव थे।

0 टिप्पणियाँ