मुंबई, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेलवे दिनांक 11.7.2022 से 14.7.2022 तक हुबली और पंढरपुर के बीच आषाढ़ी एकादशी पूरी तरह से अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाएगा। विवरण इस प्रकार हैं :
ट्रेन संख्या 07351 स्पेशल गाड़ी हुबली से दिनांक 11.7.2022 से 14.7.2022 तक प्रतिदिन 03.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 11.45 बजे पंढरपुर पहुंचेगी।
हाल्ट : धारवाड़, अलनावर, लोंडा, खानापुर, बेलगावी, सुलेभवी, सुलधल, पछापुर, गोकाका रोड, घाटप्रभा, चिकोडी रोड, रायबाग, चिंचली, कुडाची, उग्र खुर्द, शेडबल, विजयनगर, मिरज, अरग, कवठे महाकाल, ढलगांव, जठ रोड, संगोला।
संरचना : 10 स्लीपर क्लास, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 सामान सह गार्ड की ब्रेक वैन शामिल हैं।
समय और हाल्ट की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी और दूसरों की संरक्षा के लिए कोविड के उचित व्यवहार का पालन करें। यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

0 टिप्पणियाँ