मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महाराष्ट्र में शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले का भव्य स्वागत

महाराष्ट्र के ग्रैंड मास्टर्स पूरे राज्य में मशाल लेकर चले

नागपुर, पुणे और मुंबई में भव्य स्वागत

    पहली शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले आज महाराष्ट्र पहुंची और नागपुर व पुणे के प्रमुख स्थानों से गुजरी। मशाल शाम 6:30 बजे मुंबई पहुंचेगी जहां से यह कल महाराष्ट्र से गोवा के लिए रवाना होगी। जैसा कि भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष का जश्न मना रहा हैशतरंज ओलंपियाड मशाल को चेन्‍नई पहुंचने से पहले देश के 75 शहरों में ले जाया जा रहा हैजो 28 जुलाई से 10 अगस्त, 2022 तक 44वें फिडे शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी कर रहा है।

शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले ने महाराष्ट्र में जीरो माइलनागपुर में प्रवेश किया

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Chess1.JPEG6Z0R.png

    मशाल रिले दमन से सुबह 6 बजे भारत के भौगोलिक केन्‍द्र बिन्‍दु नागपुर के प्रसिद्ध जीरो माइल पहुंची। ग्रैंड मास्टर्स रौनक साधवानीदिव्या देशमुख और संकल्प गुप्ता ने मशाल ली।  20वीं महाराष्ट्र बटालियन के एनसीसी कैडेटोंनेहरू युवा केन्‍द्र और जिला खेल अधिकारियों और अन्य खेल प्रेमियों ने शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले का भव्य स्वागत किया।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Chess2.JPEGIWU5.png

    बाद मेंग्रैंड मास्टर मशाल को एक खुली जीप में विभिन्न स्थानों पर ले गए। रैली नागपुर शहर के मुख्य चौराहे से होते हुए संविधान चौकऑल इंडिया रेडियोमहाराज बागलॉ कॉलेजरवि नगर चौकवाडी टी पॉइंटहिंगाना लिंक रोड या जीएच रायसोनी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजीएमआईडीसी पुलिस स्टेशन के पासश्रद्धा पार्कछत्रपति स्क्वायर और हिंगाना वाडी लिंक रोडसे होकर गुजरी। बाद मेंमशाल को आगे की यात्रा के लिए लगभग 8 बजे डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डेनागपुर ले जाया गया।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Chess3.JPEGN508.png

शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले पुणे पहुंची

    ग्रैंड मास्टर्स ईशा करवड़े और अभिजीत कुंटेमहाराष्ट्र शतरंज संघ के प्रतिनिधिखेल विभाग के अधिकारियों ने पुणे हवाई अड्डे पर मशाल ली।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Chess4.JPEGOVS1.png

    मशाल को ग्रैंड मास्टर्स द्वारा दोपहर करीब 12 बजे हडपसर में अमनोरा टाउनशिप ले जाया गया जहां भव्य समारोह के साथ इसका स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्य खेल आयुक्त ओम प्रकाश बकोरियाआयुक्तपुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के आयुक्‍त डॉ. सुहास दिवासेपुणे नगर आयुक्त विक्रम कुमार और महाराष्ट्र शतरंज संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Chess5.JPEGHJ1V.png

 https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Chess6.JPEGI76I.png

    भव्य स्वागत के बादमशाल को सड़क मार्ग के जरिये शहर के प्रमुख स्‍थानों पर ले जाया गया। इसे मुंबई की अपनी सड़क यात्रा शुरू करने से पहलेऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण शनिवार वाड़ा ले जाया गया।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Chess7.JPEGIJLV.png

शतरंज ओलंपियाड मशाल पुणे के प्रसिद्ध शनिवार वाडा में

    मशाल के शाम 6:30 बजे मुंबई पहुंचने की उम्मीद है जहां ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से इसकी अगवानी करेंगे। ग्रैंडमास्टर अभिजीत कुंटे और सौम्या स्वामीनाथन भी मौजूद रहेंगे। शाम करीब 7 बजे वानखेड़े क्लब में मशाल के लिए भव्य समारोह आयोजित किया गया है।
 (मुंबई के कार्यक्रमों को शामिल कर अपडेटेड प्रेस विज्ञप्ति कार्यक्रम के बाद जारी की जाएगी)
शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले के बारे में
    ओलंपिक परंपरा के अनुसार भारत शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले शुरू करने वाला पहला देश है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 19 जून 2022 को इंदिरा गांधी स्टेडियमनई दिल्ली में ऐतिहासिक मशाल रिले का शुभारंभ किया और इसे ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को सौंपा।
इसकी शुरुआत के बादमशाल ने दिल्ली में लाल किलाहिमाचल प्रदेश में धर्मशालाअमृतसर में अटारी बॉर्डरआगरा में ताजमहल और लखनऊ में विधानसभा व गुजरात में दांडी सहित अन्य प्रतिष्ठित स्थानों की यात्रा की है।
    मेजबान भारत चेन्नई के नजदीक महाबलीपुरम में आयोजित होने वाले ओलंपियाड में 20 खिलाड़ियों को मैदान में उतार रहा है। ओलंपियाड के लिए 188 देशों के पंजीकरण के साथभारत पहली बार भारत की धरती पर एक खेल आयोजन के लिए अनेक देशों का विशाल जमावड़ा देखने के लिए तैयार है।
    शतरंजजैसा कि हम आज जानते हैंइसकी उत्पत्ति भारतीय खेल चतुरंगा से हुईजो छठी शताब्दी ई. में खेला जाता था। आने वाली शताब्दियों में यह खेल पूरे एशिया और यूरोप में फैल गयाऔर अंततः 16 वीं शताब्दी के आसपास जिसे हम शतरंज के रूप में जानते हैंउस रूप में विकसित हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ