मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

वाल्हा-नीरा के बीच स्थित रेलवे गेट दो दिन के लिए बंद रहेगा

पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे- मिरज रेलमार्ग पर वाल्हा-नीरा  स्टेशनों के बीच रेलवे किमी 79/0-1 स्थित रेलवे फाटक सं. 27 पर आवश्यक तकनीकी कार्य के चलते शुक्रवार दिनांक 8 जुलाई को सुबह 08.00 बजे से रविवार, 10 जुलाई को सुबह 08.00 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। उपरोक्त अवधि में नीरा- मोरगांव-जेजुरी सड़क मार्ग विकल्प के रूप में उपलब्ध रहेगा।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ