मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आजादी का अमृत महोत्सव पर पुणे में रैली, नुक्कड़ नाटक सहित सेल्फी पॉइंट का शुभारंभ

पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर पुणे एवं सातारा रेलवे स्टेशन पर आजादी का अमृत महोत्सव के 18 से 23 जुलाई तक चलनेवाले सप्ताह में  विविध कार्यक्रम  आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में महोत्सव के बारे में बैनर, पोस्टर्स, स्लोगन के द्वारा राष्ट्रीयता का संदेश देने वाली एक भव्य रैली मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से निकाली गई, जिसमें  अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रकाश उपाध्याय सहित सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। रैली का समापन पुणे स्टेशन पर हुआ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान को नमन करते हुए सांस्कृतिक अकादमी द्वारा स्टेशन परिसर में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थितों ने खूब सराहा। 
श्रीमती रेणु शर्मा ने आजादी की रेलगाड़ी एवं स्टेशन थीम पर बने स्टेशन परिसर में स्थित शनिवारवाडा प्रतिकृति के सम्मुख बने सेल्फी पॉइंट का शुभारंभ किया। यहां पर लोग, यात्रीगण रोमांचित होकर सेल्फी पॉइंट के साथ फोटो ले रहे हैं। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे एवं  मंडल कार्मिक अधिकारी जे. पी. सिंह ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ