मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने प्रतिक्रिया सेवा का शुभारंभ किया, श्रद्धालु बोर्ड को दे सकते हैं प्रतिक्रिया और सुझाव


     श्री अमरनाथ पवित्र गुफा के दर्शन करने वाले श्रद्धालु, सुविधाओं में सुधार के बारे में अपनी प्रतिक्रिया अब श्राइन बोर्ड के अधिकारियों को दे सकते हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की प्रतिक्रिया सेवा का शुभारंभ किया। श्रद्धालु एसएमएस के माध्‍यम से अपने अनुभव के आधार पर यात्रा सुविधा, आवास, साफ-सफाई, शिविर में भोजन की गुणवत्‍ता का आकलन कर सकेंगे। इसके अलावा श्रद्धालु अपनी प्रतिक्रिया और सुझाव भी दे सकते हैं। 43 दिन तक चलने वाली श्री अमरनाथ यात्रा पहलगाम और बालतल दोनों मार्गों से 23 जून को शुरू हुई और यह 11 अगस्‍त को रक्षा बंधन के दिन सम्‍पन्‍न होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ