मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री रोजगार निर्मिती कार्यक्रम के अंतर्गत कर्ज प्रकरण के लिए आवेदन करने का अवसर

पुणे, जुलाई (जिमाका)
महाराष्ट्र उद्योजकता विकास केंद्र की ओर से (एमसीईडी) पात्र प्रशिक्षणार्थियों के लिए मुख्यमंत्री रोजगार निर्मिती कार्यक्रम के अंतर्गत उत्पादन, प्रक्रिया, सेवा व उद्योग कर्ज प्रकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इच्छुक प्रशिक्षणार्थीं 
 https://maha-cmegp.gov.in/onlineapplication  इस वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री रोजगार निर्मिती कार्यक्रम के अंतर्गत सुशिक्षित बेरोजगारों को रोजगार निर्मिती, स्वयंरोजगार मार्गदर्शन और उद्योग व्यवसाय के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए उद्योजकता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत योजना के लिए पात्र उमेदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वेबसाइट पर दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराए गए हैं।
सभी एमसीईडी प्रशिक्षणार्थियों के ऋण प्रकरण भरकर दिए जा रहे हैं। परियोजना रिपोर्ट का एक प्रिंटआउट और उपक्रम (अंडरटेकिंग) का नमूना प्रशिक्षणार्थियों को अपने साथ रखा और भरा जाना आवश्यक है। आवेदकों को मार्गदर्शक सूचना में दर्ज सभी कागजात स्कैन कर अपलोड करने चाहिए। एमसीईडी के माध्यम से आवेदन की तिथि और नाम के अनुसार सूची जिला उद्योग केंद्र या महाराष्ट्र राज्य खादी ग्रामोद्योग मंडल को लिखित रूप में दी जाएगी और प्रशिक्षणार्थियों को इसे एक पावती (रिसीव कॉपी) के रूप में अपने पास रखना आवश्यक है।
कर्ज प्रकरण के लिए इच्छुक प्रशिक्षणार्थी अथवा प्रशिक्षण के लिए इच्छुक आवेदक एमसीईडी के वरिष्ठ प्रकल्प अधिकारी शशिकांत कुंभार से मोबाइल नंबर 9403078752 पर संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ