मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

12 अगस्त को बालेवाड़ी में विमानों की प्रतिकृति की प्रदर्शनी का आयोजन

पुणे, अगस्त (जिमाका)
स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर क्रीड़ा व युवक सेवा संचालनालय, महाराष्ट्र राज्य, शिवछत्रपति क्रीड़ी संकुल, म्हालुंगे,  बालेवाडी में 12 अगस्त, 2022 को सुबह 10 से सायं 6 बजे तक विमानों की विभिन्न प्रतिकृतिओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
यात्री विमान, मिग 29, फायटर विमान, अन्य विमानों की प्रतिकृति की प्रदर्शनी शिवछत्रपति क्रीड़ा संकुल में आयोजित की गई है। साथ ही पुणे का हवाई दृश्य दिखाने वाली एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी।
म्हालुंगे-बालेवाड़ी में आसपास के स्कूलों, जूनियर कॉलेजों को प्रदर्शनी का लाभ लेने के लिए पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है।
साथ ही आसपास के क्षेत्र के नागरिक भी प्रातः 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक प्रदर्शनी देखने अवश्य आएं। यह अपील श्री ओम प्रकाश बकोरिया, आयुक्त, क्रीड़ा व युवक सेवा द्वारा की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ