मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारत और अमरीका का 13वां विशेष संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास हिमाचल प्रदेश के बकलोह में शुरू

 

    भारत और अमरीका का 13वां विशेष संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास कल हिमाचल प्रदेश के बकलोह में शुरू हुआ। संयुक्‍त अभ्‍यास की वज्र प्रहार श्रृंखला का उद्देश्‍य संयुक्‍त मिशन योजना और संचालन तकनीक क्षेत्र में सर्वोत्‍तम अभ्‍यास और अनुभव साझा करना है। इसके माध्‍यम से दोनों देशों की विशेष सेनाओं के बीच अंतर संचालकता बढ़ाने का भी लक्ष्‍य है। यह अभ्‍यास बारी बारी से दोनों देशों में आयोजित होता है। वज्र प्रहार श्रृंखला की 12वीं कड़ी पिछले वर्ष अक्‍तूबर में वाशिंगटन में आयोजित की गई थी। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि संयुक्‍त अभ्‍यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच पारंपरिक मैत्री संबंधों को मजबूत करने का महत्‍वपूर्ण कदम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ