मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

स्वतंत्रता दिवस, 2022 के अवसर पर अग्निशमन सेवा, होमगार्ड (एचजी) और नागरिक सुरक्षा (सीडी) कर्मियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया

     वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक और विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक के साथ-साथ शौर्य पदक और सराहनीय सेवा पदक प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अग्निशमन सेवानागरिक सुरक्षा और होमगार्ड के कर्मियों को प्रदान किए जाते हैं।
स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर 55 कर्मियों को अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।
इनमें से 11 कर्मियों को उनके शौर्य एवं वीरतापूर्ण कार्यों के लिए वीरता का अग्निशमन सेवा पदक प्रदान किया गया है।
    विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का अग्निशमन सेवा पदक छह कर्मियों को प्रदान किया गया है और 38 कर्मियों को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के उनके उत्कृष्ट रिकॉर्ड के लिए सराहनीय सेवा का अग्निशमन सेवा पदक प्रदान किया गया है।
    इसके अलावास्वतंत्रता दिवस2022 के अवसर पर 46 कर्मियों को होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक से भी सम्मानित किया गया है। इनमें से दो कर्मियों को शौर्य एवं वीरतापूर्ण कार्य के लिए वीरता का होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किया गया है।
    विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक तथा सराहनीय सेवा के लिए होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक क्रमशः 7 कर्मियों और 37 कर्मियों को प्रदान किए गए हैं।
अग्निशमन सेवा पदकों की सूची के लिए यहां क्लिक करें
होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदकों की सूची के लिए यहां क्लिक करें 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ