मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

जी-20 प्रतिनिधियों का सम्मेलन : सभी विभाग समन्वय से योजना बनाएं : मुख्य सचिव मनु कुमार श्रीवास्तव ने दिए निर्देश

मुंबई, अगस्त (महासंवाद)
जी-20 देशों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन अगले साल मुंबई, पुणे और औरंगाबाद में होगा। मुख्य सचिव मनु कुमार श्रीवास्तव ने सुझाव दिया कि इस सम्मेलन के दौरान होने वाली विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों का समन्वय सभी संबंधित विभागों द्वारा किया जाना चाहिए।
इस सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव मनु कुमार श्रीवास्तव ने एक बैठक की, तब उन्होंने उक्त निर्देश दिए।
अपर मुख्य सचिव गृह विभाग आनंद लिमये, प्रमुख सचिव एवं मुख्य शिष्टाचार अधिकारी मनीषा म्हैस्कर, प्रमुख सचिव पर्यटन विभाग वलसा नायर, प्रमुख सचिव शहरी विकास विभाग सोनिया सेठी, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव विकास चंद्र रस्तोगी, आदिवासी विकास विभाग के सचिव अनूप कुमार यादव, बैठक में उद्योग विकास आयुक्त डॉ. हर्षदीप कांबले आदि उपस्थित थे।
मुख्य सचिव श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जी-20 सम्मेलन के दौरान विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों को अच्छी गुणवत्ता की सुविधा मुहैया कराई जाए। इस दौरान महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत, औद्योगिक निवेश के अवसर और पर्यटन स्थलों की जानकारी पेश करने की योजना बनानी चाहिए। इसके लिए उद्योग, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग को सामग्री तैयार करनी चाहिए। इसका विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किया जाना चाहिए।
सम्मेलन के कार्यक्रम और बैठकें मुंबई, पुणे और औरंगाबाद में होंगी। इन शहरों को सुंदर और स्वच्छ रखने के लिए संबंधित नगर आयुक्तों को विशेष प्रयास करने चाहिए। साथ ही इसके लिए पुणे और औरंगाबाद मंडलायुक्त की अध्यक्षता में समन्वय समिति का गठन किया जाए। मुख्य सचिव ने सुझाव दिया कि यह कमेटी संबंधित जगहों पर सारी प्लानिंग करे।
इस सम्मेलन में आने वाले प्रतिनिधि ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं, इसलिए उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे स्थानों के विकास, सौंदर्यीकरण और संरक्षण के लिए अभी से योजना बना लेनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ