मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारत ने वेस्टइंडीज के साथ पांच मैचों की टी-ट्वेंटी क्रिकेट श्रृंखला 4-1 से जीत ली

     भारत ने वेस्टइंडीज के साथ पांच मैचों की टी-ट्वेंटी क्रिकेट श्रृंखला 4-1 से जीत ली है। कल रात उसने अमरीका के फ्लोरिडा में पांचवें और अंतिम मैच में वेस्‍टइंडीज को 88 रन से हराया। 189 रन के लक्ष्य के जवाब में वेस्‍टइंडीज की टीम 15 ओवर और चार गेंद में 100 रन पर सिमट गयी। शिमरॉन हेटमायर ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। भारत के रवि बिश्‍नोई ने चार तथा अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए। अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच और अर्शदीप सिंह को प्‍लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ