महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हरिहरेश्वर तट के पास गुरुवार को तीन एके 47 राइफल, विस्फोटक और गोलियों से भरी एक संदिग्ध नाव मिली है। यह घटना तब सामने आई है जब शहर में दही हांडी और गणेशोत्सव जैसे त्योहार नजदीक हैं। आशंकाएं इसलिए भी बढ़ गई हैं क्यों मुंबई हमलों के दौरान भी आतंकी इसी तरह नावों से आए थे।
मिली जानकारी के मुताबिक, हरिहरेश्वर तट के पास बीच समंदर में हथियारों से भरी नाव मिलने के बाद पुलिस ने जिलेभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मौके पर जिला पुलिस मौजूद है। जबकि एसपी रायगढ़ अशोक धुधे ने हरिहरेश्वर बीच के पास नाव में एके 47 मिलने की पुष्टि की। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह ऑस्ट्रेलिया में बनी नाव है और ओमान में रजिस्टर्ड है। जिस जगह यह नाव पाई गई है वह मुंबई से करीब 200 और पुणे से 170 किमी. दूर है।
रायगढ़ के सांसद सुनील तटकरे ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इस मामले को आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) संभाल रहा है। जबकि स्थानीय विधायक अदिति तटकरे ने बताया कि उन्होंने इस घटना की विशेष जांच के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है। विधायक अदिति तटकरे के मुताबिक, “सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। कल दही हांडी है और गणेशोत्सव बस 10 दिन दूर है। इन त्योहारों के दौरान लोग यहां आते हैं।”
एटीएस प्रमुख विनीत अग्रवाल ने कहा कि वे इस मामले में टेरर एंगल से जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच में नाव के ओमान में रजिस्टर्ड होने की बात पता चली है। साथ ही बीच समंदर मिली इस नाव को देखकर लगता है कि यह तैरते हुए यहां तक आई है, क्योंकि तट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसमें से किसी क्रू मेंबर को उतरते-चढ़ते नहीं देखा है।

0 टिप्पणियाँ