पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार लाहोटी ने पुणे मंडल के फिटर पद पर कार्यरत श्री युसूफ अली कुर्बान मुंशी को महाप्रबंधक सेफ्टी पुरस्कार से सम्मानित किया। सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई में आयोजित एक विशेष समारोह में जुलाई महीने में ड्यूटी के दौरान उनकी सतर्कता, अप्रिय घटनाओं को रोकने में उनके सराहनीय योगदान और ट्रेन संचालन में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। इस पुरस्कार में एक पदक, प्रशस्ति प्रमाण पत्र, अनुकरणीय सेफ्टी कार्य का एक प्रशस्ति पत्र और 2000/- रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है।
श्री युसूफ अली कुर्बान मुंशी ने लोकल डिब्बों के सामान्य मेंटेनेंस के दौरान एक डिब्बे के एक्सेल बॉक्स विंग में दरार देखी। श्री युसूफ अली के गहन निरीक्षण के चलते लोकल के डिब्बों में हुई यांत्रिक खराबी पकड़ में आयी, जिसे उन्होंने सभी संबंधित को सूचित किया। यह फाल्ट गाड़ी परिचालन में सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद प्रमुख दोष है। उनके ईमानदार और सतर्क प्रयासों से एक संभावित दुर्घटना को टाला जा सका।
श्री युसूफ अली कुर्बान मुंशी 7 जुलाई 2014 को रेलवे में भरती हुए। वह देहुरोड में अपनी पत्नी, दो बच्चों तथा विधवा मां के साथ रहते हैं।
श्री अनिल कुमार लाहोटी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि पुरस्कार विजेताओं ने एक सराहनीय काम किया है और रेलवे कर्मचारियों द्वारा यात्रियों की संरक्षा की दिशा में ईमानदारी एवं 24×7 की सतर्कता से किया गया कार्य दूसरों को भी सदा प्रेरित करेगा।

यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ