पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे-लोनावला सेक्शन में वर्तमान में 13 जोड़ी उपनगरीय लोकल सेवाएं चलाई जा रही इन लोकल सेवाओं को विस्तार देते हुए रेल प्रशासन ने कोरोना काल में स्थगित की गई अन्य सभी लोकल सेवाएं अब चरणबद्ध रूप से पूर्ववत करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें 8 अगस्त से 04 लोकल सेवाएं, 15 अगस्त से 06 लोकल सेवाएं तथा 22 अगस्त से 04 लोकल सेवाएं पुनः शुरू की जा रही हैं। इस तरह पुणे लोनावला मार्ग पर अब सभी लोकल सेवाएं पूर्ववत रूप से शुरू की जा रही हैं।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।
पुणे-लोनावला सेक्शन में वर्तमान में 13 जोड़ी उपनगरीय लोकल सेवाएं चलाई जा रही इन लोकल सेवाओं को विस्तार देते हुए रेल प्रशासन ने कोरोना काल में स्थगित की गई अन्य सभी लोकल सेवाएं अब चरणबद्ध रूप से पूर्ववत करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें 8 अगस्त से 04 लोकल सेवाएं, 15 अगस्त से 06 लोकल सेवाएं तथा 22 अगस्त से 04 लोकल सेवाएं पुनः शुरू की जा रही हैं। इस तरह पुणे लोनावला मार्ग पर अब सभी लोकल सेवाएं पूर्ववत रूप से शुरू की जा रही हैं।
8 अगस्त से शुरू होनेवाली 04 लोकल सेवाएं
पुणे से तलेगांव के लिए लोकल क्रमांक 01588 पुणे से 15.42 बजे रवाना होकर 16.32 बजे तलेगांव पहुंचेगी। लोकल क्रमांक 01580 पुणे से 21.02 बजे रवाना होकर लोनावला 22.22 बजे पहुंचेगी। जबकि लोकल क्रमांक 01589 तलेगांव से 16. 40 बजे रवाना होकर पुणे 17.32 बजे पहुंचेगी। लोकल क्रमांक 01575 लोनावला से 21.40 बजे रवाना होकर 23.00 बजे पुणे पहुंचेगी।15 अगस्त से शुरू होनेवाली 06 लोकल सेवाएं
पुणे से लोनावला के लिए लोकल क्रमांक 01582 पुणे से 22.10 बजे रवाना होकर 23.30 बजे लोनावला पहुंचेगी। लोकल क्रमांक 01552 पुणे से 00.15 बजे रवाना होकर 01.50 बजे लोनावला पहुंचेगी, जबकि लोकल क्रमांक 01554 पुणे से 04. 45 बजे रवाना होकर लोनावला 06.05 बजे पहुंचेगी। लोकल क्रमांक 01551 लोनावला से 05.20 बजे रवाना होकर पुणे 06.40 बजे पहुंचेगी तथा लोकल क्रमांक 01579 लोनावला से 22.35 बजे रवाना होकर 23.50 बजे पुणे पहुंचेगी। लोकल क्रमांक 01581लोनावला से 23.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 01.17 बजे पुणे पहुंचेगी।22 अगस्त से शुरू होनेवाली 04 लोकल सेवाएं
पुणे से तलेगांव के लिए लोकल क्रमांक 01590 पुणे से 23.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 00.10 बजे तलेगांव पहुंचेगी। लोकल क्रमांक 01584 पुणे से 06.48 बजे रवाना होकर 07.38 बजे तलेगांव पहुंचेगी। लोकल क्रमांक 01583 तलेगांव से 00. 35 बजे रवाना होकर पुणे 01.37 बजे पहुंचेगी। लोकल क्रमांक 01585 तलेगांव से 07.48 बजे रवाना होकर पुणे 08.38 बजे पहुंचेगी।यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ