मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कुछ गाड़ियों के परिचालन समय में आंशिक परिवर्तन

पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
कुछ गाड़ियों के आगमन/ प्रस्थान समय में  मामूली बदलाव किए गए हैं :
1. गुरुवार दिनांक 25 अगस्त से परिवर्तित समय पर चलने वाली गाड़ियां :
(अ) गाड़ी संख्या 01543 मिरज- कोल्हापुर डेमू मिरज से 14.15 के स्थान पर 14.35 बजे प्रस्थान कर कोल्हापुर 15.30 के स्थान पर 15.45 बजे पहुंचेगी।
(ब) गाड़ी संख्या 01547 मिरज-कोल्हापुर डेमू मिरज से 17.00 के स्थान पर 17.05 बजे प्रस्थान कर कोल्हापुर 18.10 के स्थान पर 18.15 बजे पहुंचेगी।
(क) गाड़ी संख्या 01542 कोल्हापुर- सातारा डेमू कोल्हापुर से 16.55 के स्थान पर 17.00 बजे प्रस्थान करेगी।
(ख) गाड़ी संख्या 11029 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-कोल्हापुर कोयना एक्सप्रेस कोल्हापुर 20.00 के स्थान पर 20.05 बजे पहुंचेगी।
2. शनिवार दिनांक 27 अगस्त से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11403 नागपुर- कोल्हापुर एक्सप्रेस मिरज 12.55 के स्थान पर 12.10 बजे आकर कोल्हापुर 14.00 के स्थान पर 13.30 बजे पहुंचेगी।
3. सोमवार दिनांक 29 अगस्त से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11046 धनबाद-कोल्हापुर एक्सप्रेस कोल्हापुर 12.40 के स्थान पर 12.45 बजे पहुंचेगी।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ