संबंधितों पर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किया जाए अन्यथा किया जाएगा तीव्र आंदोलन
हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
भारत वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, लेकिन पुणे शहर में विशेष रूप से पुणे महानगरपालिका द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को गलत तरीके से वितरित करने की चौंकानेवाली बात सामने आई है। जैसे ही यह कृत्य समझ में आया, संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला की ओर से पुणे जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त और पुणे महानगरपालिका आयुक्त को निवेदन देकर उक्त घटना से अवगत कराया गया। यह जानकारी संभाजी ब्रिगेड पुणे जिलाध्यक्ष उत्तम बापू कामठे ने दी है।
इस अवसर पर यहां संभाजी ब्रिगेड पुणे उपजिलाध्यक्ष अनिल बोटे पाटिल, अतुल येवले, कार्याध्यक्ष डॉ. कुमार गायकवाड, संघटक रेखाताई कामठे, डॉ. अमन स्वामी, अशोक सम्राट सेना के संस्थापक अध्यक्ष विनोद चव्हाण व अन्य जिला व तालुका कार्यकारिणी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष उत्तम बापू कामठे ने बताया कि पुणे शहर में राष्ट्रीय ध्वज की अवमानना (अपमान) हो रही है। गलत तरीके से टेंडर निकालकर गलत व्यक्ति द्वारा झंडा तैयार किया गया है। यह भी सामने आया है कि झंडे को बनाते समय कोई अधिकारी जिम्मेदारी से काम नहीं कर रहा है। किस ठेकेदार को इसकी ऑर्डर दी गई थी और किसके द्वारा झंडे बनाए गए हैं साथ ही किन अधिकारियों के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का निरीक्षण व उसकी जिम्मेदारी थी, उन्होंने इस तरह जान बूझकर अनदेखा करते हुए राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है। हालांकि सभी संबंधित लोगों पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए, नहीं तो संभाजी ब्रिगेड की तरफ से लोकतांत्रिक तरीके से या समय आने पर तीव्र आंदोलन किया जाएगा।

.jpg)

0 टिप्पणियाँ