मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महाराष्‍ट्र विधानसभा का वर्षाकालीन सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्‍थगित

     महाराष्‍ट्र विधानसभा का वर्षाकालीन सत्र कल अनिश्चितकाल के लिए स्‍थगित कर दिया गया। शीतकालीन सत्र 19 दिसम्‍बर से नागपुर में होगा। मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मॉनसून सत्र में जनहित के लिए विभिन्‍न निर्णय लिए गए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाग्रस्त लोगों को अतिरिक्‍त क्षतिपूर्ति मिलेगी। दोनों सदनों में कुल दस विधेयक पारित किए गये। इस सत्र में औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी नगर, उसमानाबाद का नाम धाराशिव और नवी मुंबई हवाई अड्डे का नाम लोकनेते डी. बा. पाटिल नवी मुंबई अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा रखने के प्रस्‍ताव को भी स्‍वीकृति दी गयी। उन्‍होंने कहा कि आगे की कार्यवाही के लिए इन प्रस्‍तावों को केन्‍द्र सरकार के पास भेजा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ