मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे-सोलापुर एक्सप्रेस की सेवाएं पूर्ववत

पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
     रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 11417/11418 पुणे- सोलापुर-पुणे एक्सप्रेस की सेवाएं दिनांक 15 सितंबर से पूर्ववत करने का निर्णय लिया है। 
गाड़ी संख्या 11417 पुणे-सोलापुर एक्सप्रेस दिनांक 15 सितंबर से पुणे से  23.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.55  बजे सोलापुर पहुंचेगी तथा गाड़ी संख्या 11418 दिनांक 15 सितंबर से सोलापुर से 11.40 बजे प्रस्थान कर 19.25 बजे पुणे पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी हड़पसर, मांजरी, लोणी, उरूली, यवत, केडगांव, पाटस, दौंड, मलठण, भिगवण, जिंतूर रोड, पारेवाडी, वाशिंबे, पोफलज (केवल 11417 हेतु) 9, जेऊर, भालवणी, केम, ढवलस, कुर्डूवाडी,  वडशिंगे, माढा, वाकाव, अनगर, मलिकपेठ, मोहोल, मुंढेवाडी, पाकणी स्टेशन पर रुकेगी। इस गाड़ी में 12 सेकंड सीटिंग कोच होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि इस सेवा का लाभ उठाएं। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ