
प्रमुख अवसंरचना मंत्रालयों के साथ मिलकर राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ प्रस्तावित कार्यशालाओं की श्रृंखला में यह पहली कार्यशाला है, जिसका उद्देश्य विशाल अवसंरचना परियोजनाओं को शुरू करने में परियोजना अधिकारियों के सामने आने वाले जमीनी या बुनियादी मुद्दों को भलीभांति समझना है।
कार्यशाला के तहत प्रमुख अवसंरचना केंद्रीय मंत्रालयों जैसे कि आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, बिजली मंत्रालय, उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, और उनकी कार्यान्वयन एजेंसियों जैसे कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल), सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीटीयूआईएल) के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं।

0 टिप्पणियाँ