मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मिरज-परली एक्सप्रेस, सांगली-मिरज तथा मिरज-कोल्हापुर डेमु की सेवाएं पूर्ववत

पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए मिरज-परली एक्सप्रेस गाड़ी दिनांक 15 अगस्त से तथा परली-मिरज एक्सप्रेस गाड़ी की सेवाएं दिनांक 16 अगस्त से पूर्ववत करने का निर्णय लिया है। इसी के साथ  सांगली- मिरज, मिरज-कोल्हापुर के बीच प्रतिदिन चलनेवाली डेमु सेवाएं भी दिनांक 15 अगस्त से पूर्ववत होंगी।
1. गाड़ी संख्या 11412 दिनांक 15 अगस्त से मिरज से 21.00 बजे प्रस्थान कर 06.10 बजे परली पहुंचेगी तथा गाड़ी संख्या 11411 दिनांक 16 अगस्त से परली से 07.25 बजे प्रस्थान कर 17.55 बजे मिरज पहुंचेगी। रास्ते में यह गाडी अरग, सलगरे, कवठे महांकाल, ढालगाव, जत रोड, सांगोला, पंढरपुर, मोडलिंब, कुर्डुवाडी, बार्शी टाउन, उस्मानाबाद, येडशी, ढोकी, औसा, लातूर, लातूर रोड, वडवल नागनाथ, जानवल, कारेपुर, पानगाव तथा घाटनंदूर स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 10 सेकंड सीटिंग कोच रहेंगे।
2. गाड़ी संख्या 01549 दिनांक 15 अगस्त से सांगली से 20.32 बजे प्रस्थान कर 20.45 बजे मिरज पहुंचेगी। इस गाड़ी में 10 सेकंड सीटिंग कोच रहेंगे।
3. गाड़ी संख्या 01513 मिरज  से 21.55 बजे प्रस्थान कर 23.05 बजे कोल्हापुर पहुंचेगी।रास्ते में यह गाडी जयसिंगपुर,  हातकणंगले, रूकडी तथा वलिवडे स्टेशन पर रुकेगी। इस गाड़ी में 10 सेकंड सीटिंग कोच रहेंगे।
4. डेमू संख्या 01548 कोल्हापुर-मिरज के रुकड़ी तथा हातकणंगले स्टेशन पर पहुंचने के समय में मामूली बदलाव किया गया है जो दिनांक 15 अगस्त से प्रभावी होगा। यह गाड़ी रूकड़ी स्टेशन से 21.46 बजे तथा हातकणंगले स्टेशन से 21.56 बजे रवाना होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि इस सेवा का लाभ उठाएं। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ