मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर विभाजन विभीषिका स्मृति पर किया गया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन


पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर पुणे तथा कोल्हापुर स्टेशनों पर विभाजन विभीषिका स्मृति पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली और साथ ही मिला बंटवारे का ऐसा दर्द, जिसने देश की आत्मा को लहूलुहान कर दिया। यह दुनिया की सबसे बड़ी मानव त्रासदियों में से एक है। लाखों परिवारों का जीवन अंधेरे में डूब गया। उन्हें जीवन की ऐसी यात्रा तय करना पड़ी, जिसकी कोई मंजिल नहीं थी। इन परिवारों ने भी स्वतंत्रता का बहुत बड़ा मूल्य चुकाया। उनकी त्रासदी को हम याद कर सकें, वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी उनके बलिदानों और पीड़ा से परिचित हो सकें, स्वतंत्रता में उनकी आहूति की कीमत को समझ उन्हें याद करें, इस उद्देश्य से पुणे स्टेशन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेशकुमार सिंह ने भारत के विभाजन के दौरान उस समय लोगों द्वारा झेली त्रासदियों के बारे में तस्वीरें तथा फिल्म दर्शानेवाली एक डिजिटल स्क्रीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. तुशाबा शिंदे, मंडल कार्मिक अधिकारी जितेंद्रप्रसाद सिंह, मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. रामदास भिसे सहित बड़ी संख्या में यात्री, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
इसी तरह के एक कार्यक्रम का आयोजन कोल्हापुर रेलवे स्टेशन पर भी किया गया, जिसमें माननीय सांसद श्री धनंजय महाडिक ने डिजिटल स्क्रीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कोल्हापुर के कलेक्टर श्री राहुल रेखावर, स्टेशन प्रबंधक विजय कुमार, क्षेत्रीय रेलवे सलाहकार समिति सदस्य शिवनाथ बियानी सहित रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी, यात्रीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
दोनों स्टेशनों पर इनके प्रदर्शन से लोगों को दृश्य श्रव्य जानकारी देकर स्वतंत्रता के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। इसी प्रकार सातारा और सांगली स्टेशन पर भी 14 अगस्त से चित्र प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ