मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महात्मा ज्योतिबा फुले चौक, मुंढवा में एकमात्र शौचालय की हालत बद से बदत्तर

मुंढवा, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मुंढवा स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले चौक में एकमात्र शौचालय है। यह शौचालय सिर्फ पुरुषों के लिए है, परंतु आज इसकी हालत बद से बदत्तर हो गई है। शौचालय गंदगी से भरा हुआ है। यहां कोई भी लघुशंका के लिए नहीं जा सकता, क्योंकि यहां पर गंदा पानी भरा हुआ है, जिसके कारण आसपास गंदी बदबू भी आ रही है। आसपास करीब एक से पांच किलोमीटर के अंदर सिर्फ और सिर्फ एकमात्र यही शौचालय है। अन्य कोई शौचालय नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस चौक से लेकर मांजरी तक जो करीब पांच किलोमीटर है, वहां तक एक भी शौचालय नहीं है। इस शौचालय की हालत कई महीनों से यानी कि जब से बारिश शुरू हुई है तब से लेकर अब तक ऐसी ही बनी हुई है।
सबसे खास बात यह है कि महिलाओं के लिए इस परिसर में एक भी सुलभ शौचालय नहीं है। जबकि खासकर महिलाओं के लिए करीब एक किलोमीटर की दूरी पर एक शौचालय होना चाहिए। स्थानीय नागरिकों ने मनपा प्रशासन से मांग की है कि मुंढवा चौक में एकमात्र शौचालय, जो गंदे पानी व गंदगी से भरा हुआ है, उसे तुरंत साफ किया जाए और उसे लोगों के लिए उपयोगी बनाया जाए। इसके साथ ही महिलाओं के लिए शौचालय की खास व्यवस्था की जाए। इस विषय को गंभीरता से लिया जाए और तुरंत शौचालयों की व्यवस्था करने के ठोस कदम उठाए जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ