पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे स्टेशन पर एक यात्री का लैपटॉप, कोच लॉकिंग कर्मचारी की सजगता से उसे वापस लौटा दिया गया। यह यात्री गाड़ी संख्या 12125 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-पुणे प्रगति एक्सप्रेस से यात्रा कर पुणे आए थे तथा यात्रा समाप्ति पर पुणे स्टेशन पर उतरते समय जल्दबाजी में ट्रेन के कोच में भूल से लैपटॉप छोड़ गए। गाड़ी की यात्रा समाप्ति पर कोच को लॉक करनेवाले कर्मचारी श्री संतोष गवली को कोच में यह लैपटॉप बैग नज़र आने पर उसे उप स्टेशन प्रबंधक अनिलकुमार तिवारी को सौंप दिया, जिसे उन्होंने रेल सुरक्षा बल के जवानों के समक्ष चेक करवाकर यात्री के मोबाइल नंबर पर इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद यात्री स्टेशन पर पहुंचे और स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में अपना लैपटॉप सुरक्षित पाकर उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। आवश्यक पूछताछ एवं पहचान के बाद यात्री को लैपटॉप सौंप दिया गया। यात्री ने कर्मचारी की ईमानदारी की प्रशंसा कर रेल प्रशासन का आभार माना।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ