मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

संजीवनी मतिमंद बच्चों के विद्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस

हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
संजीवनी प्रतिष्ठान द्वारा संचालित संजीवनी मतिमंद बच्चों के विद्यालय में उत्साह के साथ अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। वरिष्ठ फिल्म और थिएटर अभिनेता सुनील गोडबोले के शुभ हाथों ध्वजारोहण किया गया। प्रमुख अतिथि सैराट फेम (सल्या) अभिनेता अरबाज शेख के हाथों से दीप प्रज्ज्वलन और लोक संगीत की विरासत बखूबी निभानेवाले गायक व संगीतकार अमर पुणेकर के शुभ हाथों महापुरुषों के फोटो पर पुष्पहार अर्पण किया गया। इस अवसर पर यहां वरिष्ठ समाजसेवक लालासाहब शेख, संगीतकार प्रसाद शिंदे, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष फुले, मुकेश खोत, पवन शिरोडे व जालिंदर राऊत, संजीवनी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष इनायत शेख, संचालक मिश्रीलाल पिरगल, चांद शेख के साथ शिक्षक, अभिभावक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
बौद्धिक विकलांग बच्चों के मन के झुकाव को ध्यान में रखते हुए उनके लिए शिक्षा को और अधिक आनंददायी होना चाहिए। यह माता-पिता और शिक्षकों का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। यह विचार वरिष्ठ फिल्म और थिएटर अभिनेता सुनील गोडबोले ने व्यक्त किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ