पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। मुख्यालय स्तर का यह पुरस्कार वितरण समारोह मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के इंद्रायणी हॉल में आयोजित किया गया। समारोह में प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री ए. के. श्रीवास्तव ने पुणे के सहायक मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर बिनोद कुमार सहित मंडल के 32 उत्कृष्ठ कर्मचारियों को वैयक्तिक पुरस्कार, पुणे डिपो को सर्वश्रेष्ठ डिपो पुरस्कार एवं वर्क्स की टीम को ग्रुप अवार्ड देकर सम्मानित किया। लोनी स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के कार्य के दौरान विशिष्ठ तथा उल्लेखनीय सेवा के लिए 28 कर्मचारियों को अवार्ड दिया गया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेशकुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर विकास पाराशर सहित सभी विभागों के कई अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत में वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर विकास पाराशर ने प्रस्तावना देते हुए पुणे मंडल की उपलब्धियों तथा किए जा रहे विशेष प्रयासों पर विस्तार से जानकारी दी तथा कार्य में समन्वय के लिए सभी विभागों का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री ए.के. श्रीवास्तव ने पुणे मंडल की उपलब्धियों एवं कर्मचारियों के कड़े परिश्रम की सराहना की तथा निरंतर सर्वोत्तम कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि मध्य रेल पर सबसे पहले पुणे-दौंड सेक्शन में डबल डिस्टेंस तथा सभी पुराने मैकेनिकल सिग्नल हटाकर उन्हें इलेक्ट्रॉनिक रूप से लगाया गया तथा रेल मार्ग को 130 किमी प्रति घंटा की गति से चलाने योग्य बनाने में सभी विभागों के सहयोग से किया गया कार्य उल्लेखनीय है। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने अपने संबोधन में कर्मचारियों द्वारा निष्ठापूर्वक किए गए योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर श्री सुधांशु मित्तल मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का समन्वय किया गया, जिसमें सासवड में कार्यरत सिग्नल कर्मचारियों ने तबला एवं हारमोनियम, अभिजीत चौबे ने गायन, सागर काकड़ ने कविता पाठ, जगदीश रेगर ने देशभक्ति पर कविता पाठ, गजल गायन तथा श्रीमती शुभांगी तायड़े और सोनाली कांबले ने सुंदर लावणी नृत्य प्रस्तुत किया जिसको सभी ने खूब सराहा। मंच का संचालन तथा आभार डीएसटीई सुधांशु मित्तल ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ