पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के रायगढ़-झारसुगुड़ा रेलमार्ग के हिमगिर स्टेशन पर ब्लॉक लेकर चौथे रेल मार्ग से संबंधित विभिन्न आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जिसके कारण गाड़ी संख्या 12129/12130 पुणे-हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस 21 से 28 अगस्त तक रद्द रहेगी। जबकि 20, 25 एवं 27 अगस्त को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 12222 हावड़ा -पुणे दुरंतो एक्सप्रेस तथा 22, 27 तथा 29 अगस्त को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 22, 26 तथा 29 अगस्त को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस तथा 24, 28, 31 अगस्त को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 20 तथा 27 अगस्त को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस तथा 22 एवं 29 अगस्त को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। यात्री कृपया नोट कर लें।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ