मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर देश भर में 15 दिवसीय रक्तदान शिविर शुरू

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया ने देशव्यापी विशाल स्वैच्छिक रक्तदान अभियान-रक्तदान अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में लोगों से बढ-चढकर रक्तदान करने का आह्वान किया है। डॉक्‍टर मांडविया ने कहा कि रक्तदान राष्ट्रीय आवश्यकता की पूर्ति करता है और समाज तथा मानवता की महान सेवा भी है। डॉक्‍टर मांडविया ने नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में आज रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।  वर्ष 2021 के आंकड़ों के अनुसार, देश में रक्‍त की वार्षिक आवश्यकता लगभग डेढ करोड़ यूनिट है।
    डॉक्‍टर मांडविया ने रक्तदान से जुड़ी धारणाओं को दूर किया। उन्‍होंने कहा कि एक व्यक्ति के शरीर में 5 से 6 लीटर रक्त होता है और वह हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है। इससे पहले स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉक्‍टर भारती प्रवीण पवार ने कहा कि रक्तदान अमृत महोत्सव अभियान का शुभारंभ सरकार के मानव केंद्रित दृष्टिकोण को प्रदर्शित करता है। डॉक्‍टर पवार ने कहा ने कहा कि यह अभियान एक अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस तक जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ