मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर अगस्त महीने में 19 हज़ार से अधिक लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया

1 करोड़ 44 लाख रुपए से ज्यादा जुर्माना  किया गया वसूल
पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर अगस्त महीने में टिकट जांच के दौरान 19 हज़ार 309 लोगों को  बिना टिकट यात्रा करते पाया गया और उनसे  1 करोड़ 44 लाख रुपए से ज्यादा जुर्माना वसूल किया गया। इसी के साथ 1524 लोगों को अनियमित रूप से यात्रा करने पर 8 लाख 26 हज़ार रुपए जुर्माना लगाया गया जबकि बिना बुक किए गए सामान को ले जाते हुए 211 लोगों से 24 हज़ार रुपए  जुर्माना  राशि वसूल की गई है। इस वर्ष अप्रैल से अगस्त  के पांच महीनों में एक लाख 46 हज़ार मामलों में 10 करोड़ 10 लाख 22 हज़ार रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए जो एक उत्तम  प्रदर्शन है।
उक्त कार्रवाई मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा के मार्गदर्शन में तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. रामदास भिसे के समन्वय में टिकट जांच निरीक्षकों तथा रेल सुरक्षा बल के सहयोग से की गई।  
रेल प्रशासन द्वारा इस प्रकार की टिकट जांच नियमित तौर पर चलाई जा रही है। यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें अन्यथा उन्हें रेल अधिनियम के तहत जुर्माना देना होगा तथा न भरने की स्थिति में जेल की सजा भी हो सकती है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ