मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सैफ महिला फुटबॉल में भारत ने पाकिस्‍तान को 3-0 से हराया

     सैफ महिला फुटबॉल चैम्पिनशिप में कल भारत ने पाकिस्‍तान को तीन-शून्‍य से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। यह मैच नेपाल में काठमाण्‍डू के दशरथ स्‍टेडियम में खेला गया।  वर्तमान चैम्पियन भारत ने पाकिस्‍तानी कप्‍तान मारिया खान के आत्‍मघाती गोल से बढ़त हासिल की। इसके दो मिनट बाद ही डेंगमेई ग्रेस ने भारत के लिए एक गोल किया। खेल के 94वें मिनट में सौम्‍या गुगलोत ने बढ़त तीन-शून्‍य की कर दी। इसके साथ ही भारतीय टीम ने लगातार 27वां मुकाबला जीत लिया है। भारत का अगला मैच शनिवार को मालदीव के साथ होगा। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला 19 सितम्‍बर को खेला जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ