मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर मेगा टिकट जांच अभियान : 711 लोगों से 4 लाख 91 हज़ार रुपये से अधिक जुर्माना वसूल

पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल के पुणे-लोनावला, पुणे- दौंड, पुणे-जेजुरी सेक्शन तथा पुणे स्टेशन पर एक दिवसीय मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया। विभिन्न गाड़ियों के सामान्य, स्लीपर तथा एसी डिब्बों में अनियमित/ बिना टिकट यात्रा करने वाले 711 लोगों से 4 लाख 91 हज़ार रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया गया। इस अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करनेवाले  671 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। उक्त कार्रवाई मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. रामदास भिसे के नेतृत्व में टिकट जांच निरीक्षकों के सहयोग से शनिवार, 03 सितंबर को की गई।
यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे यात्रा के दौरान उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें अन्यथा उन्हें रेल अधिनियम के तहत जुर्माना देना होगा तथा न भरने की स्थिति में जेल की सजा भी हो सकती है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ