पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके बच्चों के लिए मंडल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित खेल सप्ताह में टेबल टेनिस, शतरंज, बैडमिंटन, कैरम आदि खेल प्रतियोगिताएं खेली गईं। समापन पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने सम्मानित किया।
अधिकारी तथा उनके बच्चों के लिए आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन में विजेता पियूष चतुर्वेदी एवं उपविजेता सक्षम चतुर्वेदी, ब्रिज में विजेता विकास पाराशर एवं उपविजेता सुनील शर्मा, कैरम में विजेता बृजेशकुमार सिंह एवं उपविजेता एस. के. जैन तथा टेबल टेनिस में विजेता सुधांशु मित्तल उपविजेता गौरव राज जबकि बच्चों के बीच हुई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट घोषित किए गए अन्वित राहुल पाटील, कु. अदिती, कु. समृद्धि एवं क्षितिज श्रीवास्तव, आद्रेय सिंह, अद्विक पाटिल, रुद्रांश पाराशर, सक्षम एवं कुशाग्र चतुर्वेदी, अद्विक मीणा तथा कु. पावी गुप्ता को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

अधिकारी /कर्मचारी मिलेजुले वर्ग के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में शतरंज में विजेता रमेश नायर एवं उपविजेता मिलिंद हिरवे, कैरम में विजेता राजेश दोनतुलवर एवं उपविजेता धनंजय घुगे, पुरुष एकल टेबल टेनिस में विजेता महेश वाघ एवं उपविजेता कुणाल वनकुद्रे, महिला एकल टेबल टेनिस में विजेता श्रीमती संगीता बुधाटी एवं उपविजेता श्रीमती आशा बेहेरा, पुरुष डबल्स बैडमिंटन में विजेता गौरव कुमार एवं देवेंद्र चतुर्वेदी, उपविजेता देवेंद्र जोशी एवं राजु घंटे, महिला डबल्स बैडमिंटन में विजेता श्रीमती योगिता किटकुले एवं श्रीमती श्वेता जाधव, उपविजेता श्रीमती संगीता बुधाटी एवं श्रीमती प्रतीक्षा देवकर को मेडल देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पुणे रेल मंडल का प्रतिनिधित्व करनेवाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी इस कार्यक्रम में बुलाकर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह, मंडल स्पोर्ट्स सचिव तथा वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक विनोदकुमार मीणा, सहायक स्पोर्ट्स सचिव एवं मंडल कार्मिक अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ